Tue, Mar 31, 2026
21 C
Gurgaon

बड़ाबाजार अग्निकांड : होटल मालिक और मैनेजर गिरफ्तार, मरने वालों की संख्या हुई 15

कोलकाता, 01 मई (हि.स.) । बड़ाबाजार के मछुआ बाजार इलाके में मंगलवार शाम हुए भीषण अग्निकांड मामले में पुलिस ने होटल मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार सुबह आकाश चावला और गौरव कपूर को हिरासत में लिया गया। दोनों को होटल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस अग्निकांड में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है।घटना मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे की है, जब मछुआ बाजार फलपट्टी स्थित ऋतुराज होटल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकलकर्मियों ने हाइड्रोलिक लैडर की मदद से होटल में फंसे 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन 15 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।बताया गया है कि होटल में करीब 42 कमरे थे और ज्यादातर कमरों में खिड़कियां नहीं थीं, जिससे धुएं के कारण दम घुटने की समस्या और बढ़ गई। इस कारण होटल में ठहरे लोग आग के दौरान बाहर निकल नहीं सके और दमकलकर्मियों को भी अंदर घुसने में काफी परेशानी हुई।अग्निकांड के बाद से होटल मालिक आकाश चावला फरार था। पुलिस ने लगातार दबिश के बाद गुरुवार सुबह उसे और मैनेजर गौरव कपूर को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, होटल में फायर लाइसेंस समेत कई नियमों का उल्लंघन किया गया था। प्रशासन ने मामले की जांच के लिए कोलकाता नगर निगम के कमिश्नर की अगुवाई में एक जांच कमेटी गठित कर दी है, जो यह पता लगाएगी कि आखिर होटल में आग कैसे लगी और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। मृतकों में से अभी तक दो लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories