पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, युवक टंकी पर चढ़ा

भरतपुर, 1 मई (हि.स.)। गर्मी की दस्तक के साथ ही भरतपुर जिले में पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है। जिले के भुसावर उपखंड के सबसे बड़े गांव पथैना में पानी की भारी किल्लत से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। पानी नहीं मिलने से नाराज होकर गांव का एक युवक लेखराज सिंह पानी की टंकी पर चढ़ गया, वहीं करीब 50 ग्रामीण टंकी के पास इकट्ठा होकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।

ग्रामीणों का कहना है कि करीब 7,500 की आबादी वाले पथैना गांव में सिर्फ एक डीप बोर और दो पानी की टंकियां हैं, जिनसे पूरे गांव में पानी सप्लाई की जाती है। लेकिन एकमात्र डीप बोर होने के कारण पानी की सप्लाई पर्याप्त नहीं हो पा रही। कई मोहल्लों में पानी नहीं पहुंचता, जिससे लोग बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस बारे में कई बार अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

गांव के निवासी लेखराज सिंह ने प्रशासन की अनदेखी से आहत होकर गुरुवार सुबह करीब आठ बजे पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध जताया। उनके समर्थन में गांव के दर्जनों लोग टंकी के पास पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे।

ग्रामीणों की मांग है कि गांव में आबादी के हिसाब से कम से कम चार डीप बोर होने चाहिए, ताकि सभी को पर्याप्त पानी मिल सके।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पानी की सप्लाई व्यवस्था में सिर्फ एक सरकारी कर्मचारी है, जबकि चार प्राइवेट कर्मचारी लगाए गए हैं। ये कर्मचारी मनमर्जी से पानी की सप्लाई करते हैं, जिससे स्थिति और खराब हो रही है।

घटना की सूचना मिलते ही खेड़ली मोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और टंकी पर चढ़े युवक को नीचे उतारने के प्रयास में जुटी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories