Fri, Feb 13, 2026
23 C
Gurgaon

सिडनी टेस्ट : भारत की खराब शुरुआत, केवल 57 रन पर खोए 3 विकेट

सिडनी, 3 जनवरी (हि.स.)। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन लंच तक भारतीय टीम ने 57 रन पर 3 विकेट खो दिये हैं। विराट कोहली 12 रन बनाकर नाबाद हैं।

इस मैच में रोहित शर्मा की जगह कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और 8वें ओवर तक दोनों सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (04) और यशस्वी जयसवाल (10) पवेलियन लौट गए। राहुल को मिचेल स्टॉर्क और यशस्वी को स्टॉक बौलैंड ने पवेलियन भेजा। इसके बाद विराट कोहली और शुभमन गिल ने भारत का स्कोर 50 के पार पहुंचाया, हालांकि 57 के कुल स्कोर पर गिल 20 रन बनाकर नाथन लियोन का शिकार बने। गिल के आउट होने के बाद ही लंच की घोषणा कर दी गई। विराट 12 रन बनाकर नाबाद हैं।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टॉर्क, स्टॉक बोलैंड और नाथन लियोन ने 1-1 विकेट लिया।

बता दें कि इस मैच के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव किये गए। नियमित कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया, उनकी जगह शुभमन गिल को मौका मिला, वहीं तेज गेंदबाज आकाशदीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया।

वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिचेल मॉर्श की जगह ब्यू वेबस्टर ने ली।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories