Sun, Feb 8, 2026
22 C
Gurgaon

बंद रेस्टोरेंट में चल रहा था जुए का अड्डा, 10 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

शिमला, 02 मई (हि.स.)। राजधानी शिमला के कसुम्पटी क्षेत्र के शकराला में एक बंद पड़े रेस्टोरेंट पर छापा मारकर जुआ खेलते हुए दस लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार शाम उस समय हुई जब पुलिस की टीम क्षेत्र में जुआ और शराब के अवैध कारोबार की रोकथाम के लिए गश्त पर थी।

जब छोटा शिमला पुलिस टीम एनएच-05 पर स्थित एक वेज एंड नॉनवेज रेस्टोरेंट के पास पहुंची तो उन्होंने देखा कि शटर बंद होने के बावजूद कुछ लोग भीतर-बाहर आ-जा रहे थे। इससे पुलिस को संदेह हुआ। तुरंत क्षेत्र की वार्ड सदस्य अनीता शर्मा को मौके पर बुलाया गया और उनकी मौजूदगी में रेस्टोरेंट का शटर खोलकर भीतर प्रवेश किया गया।

रेस्टोरेंट के अंदर कालीन बिछाकर दस व्यक्ति ताश के पत्तों से जुआ खेलते पाए गए। पुलिस को देख सभी आरोपियों ने ताश और नकदी फर्श पर फेंक दी, लेकिन पुलिस ने तुरंत उन्हें काबू में ले लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रमेश चंद, राजकुमार, बलदेव, राजवीर, जीत सिंह, समीर सिंह, नारायण सिंह, तोता राम, हस्त बहादुर और राधे श्याम के रूप में हुई है। ये सभी शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों के निवासी हैं।

पुलिस ने मौके से 25,800 रुपये की नकदी भी बरामद की है, जिसमें 500 रुपये के 47 नोट, 200 रुपये के 5 नोट और 100 रुपये के 13 नोट शामिल हैं।

शिमला पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories