Mon, Feb 9, 2026
11 C
Gurgaon

संदेहास्पद स्थिति में सुन्दर लोहार का शव बरामद, पत्नी पर हत्या की आशंका

पूर्वी सिंहभूम, 2 मई (हि.स.)।सीतारामडेरा के कल्याण नगर निवासी सुन्दर लोहार का शव शुक्रवार की सुबह उनके कमरे में संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ।

शव पर कई स्थानों पर चोट के निशान थे और कमरे और रसोई में खून बिखरा हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के भाई संतोष लोहार ने बताया कि सुंदर शराब के आदी थे लेकिन हाल ही में डॉ. प्रवज आलम से इलाज कराकर वे पूरी तरह स्वस्थ हो चुके थे। उनके दो बच्चे हैं जो शहर से बाहर बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते हैं। संतोष ने आशंका जताई है कि सुंदर की पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध था और उसी के साथ मिलकर उसने सुंदर की हत्या करवाई है। उन्होंने इस संबंध में थाना में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है।

वहीं मृतक की पत्नी ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह पति से अलग दूसरे कमरे में सो रही थीं। सुबह जब उठीं तो देखा कि सुंदर खून से लथपथ फर्श पर पड़े हैं और पूरे कमरे में खून फैला हुआ है। उन्हें यह जानकारी नहीं है कि यह सब कैसे हुआ।

सीतारामडेरा थाना प्रभारी ने बताया कि मामला पूरी तरह संदेहास्पद है। सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। साथ ही मृतक की पत्नी से भी पूछताछ की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories