Mon, Feb 9, 2026
25 C
Gurgaon

संजय दत्त की फिल्म ‘द भूतनी’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत

संजय दत्त आखिरी बार तेलुगू फिल्म ‘डबल इस्मार्ट’ में नजर आए थे, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह नाकाम रही। अब संजू बाबा एक नए अंदाज में हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ के जरिए वापसी कर चुके हैं। यह फिल्म 1 मई को अजय देवगन की ‘रेड 2’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म को मिश्रित समीक्षाएं मिलीं, कुछ दर्शकों को फिल्म की कॉमेडी पसंद आई तो कुछ ने इसे कमजोर बताया। बावजूद इसके बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत निराशाजनक रही है। अब देखना होगा कि वीकेंड तक फिल्म अपनी पकड़ बना पाती है या नहीं।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन महज 65 लाख रुपये का कारोबार किया है। यह एक बड़ी फिल्म के लिए चौंकाने वाला आंकड़ा है, खासकर तब जब इसके साथ ही अजय देवगन की ‘रेड 2’ जैसी बड़ी फिल्म भी रिलीज हुई है। बता दें, ‘द भूतनी’ का अनुमानित बजट 25 करोड़ रुपये है, ऐसे में इस कमाई के साथ फिल्म के लिए अपनी लागत निकालना भी चुनौतीपूर्ण लग रहा है।

‘द भूतनी’ का निर्देशन सिद्धांत सचदेव ने किया है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें संजय दत्त के साथ मौनी रॉय मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। इसके अलावा पलक तिवारी और सनी सिंह ने भी फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। जहां संजय दत्त की परफॉर्मेंस को सराहा जा रहा है और फिल्म के कॉमेडी पंच लोगों को हंसी का मौका दे रहे हैं, वहीं फिल्म की कहानी दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई। बॉक्स ऑफिस पर ‘द भूतनी’ की टक्कर फिलहाल ‘रेड 2’, ‘केसरी 2’ और ‘हिट 3’ जैसी फिल्मों से हो रही है, जिससे इसके लिए मुकाबला और भी कठिन हो गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories