Tue, Mar 3, 2026
29 C
Gurgaon

कौशांबी…मुंबई में ज्वेलर्स की हत्या कर फरार बदमाश अरेस्ट

कौशांबी, 3 जनवरी (हि.स.)। मंझनपुर थाना क्षेत्र में मुंबई ज्वेलर्स हत्या व लूट का आरोपी सोनू एसटीएफ महाराष्ट्र के हत्थे चढ़ गया है। टीम ने यूपी एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट के साथ छापा मार आरोपी को बीती रात अरेस्ट किया। हत्याकांड से जुड़े 2 अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे है।

एसटीएफ प्रयागराज के डिप्टी एसपी शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि कौशांबी मंझनपुर के बंधवा रजबर गांव का रहने वाला शशांक मिश्रा उर्फ सोनू ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 21 दिसंबर की रात करीब 9 बजे बजे ठाणे महाराष्ट्र के शाहपुर स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक दिनेश चौधरी को लूटने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी।

वारदात को अंजाम देने के बाद सोनू के अलावा अंकित यादव उर्फ शिन्टू निवासी महमदपुर थाना कोखराज व फैजान निवासी सिरियावा कला थाना चरवा, फरार हो गए। ठाणे की पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने के बाद एसटीएफ टीम के साथ मिलकर डरे रात सोनू को मंझनपुर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

हत्या में आरोपी अंकित यादव व फैजान अभी फरार चल रहे हैं। आरोपी सोनू ने पूछताछ में बताया कि फैजान ने ही लूटने की योजना बनाई थी। वह जनवरी 2024 से ही आभूषण कारोबारी की रेकी कर रहे थे। आरोपी सोनू पर पहले से मंझनपुर थाने में आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। लिखापढ़ी कर मुंबई पुलिस के हवाले किया जा रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories