Thu, Mar 19, 2026
21 C
Gurgaon

कूरियर में सोने की घड़ी व डालर आने के नाम पर युवक से 6 लाख रुपये ठगे, एफआईआर दर्ज

फतेहाबाद, 2 मई (हि.स.)। कुरियर में सोने की घड़ी व डालर आने पर टैक्स के नाम भट्टूकलां के एक युवक से साइबर ठगों ने लाखों रुपये हड़प लिए। युवक को जब अपने साथ हुए फ्रॉड का पता चला तो उसने इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने शुक्रवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव मेहूवाला निवासी विनोद कुमार ने कहा है कि दिसम्बर 2024 में उसके व्हाटसएप पर एक मैसेज आया कि उसका कूरियर आया हुआ है। इसके बाद उसने मोबाइल पर फोन आया कि उसका मुम्बई शिवाजी एयरपोर्ट से एक कूरियर आया हुआ है। इसमें एक सोने की घड़ी, एक आई फोन व 5 हजार यूएस डालर है। इसको लेने के लिए उसे टैक्स देना पड़ेगा। विनोद ने कहा कि उक्त युवक की बातों पर विश्वास करके उसने 1 जनवरी 2025 को गुगल पे के माध्यम से 32800 रुपये ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद उसे कहा गया कि इस पर कस्टम ड्यूी भी लेगी। उसके बाद उसने कस्टम ड्यूटी के नाम पर 66300 रुपये भेज दिए। अगले दिन दोबारा फोन कर उसे कहा गया कि उसके कुरियर की कीमत ज्यादा है इसलिए ज्यादा कस्टम डयूटी लगेगी तो उसने 96 ीलार रुपये ओर ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद एक युवक ने बैंक कर्मचारी बनकर फोन किया और कहा कि कुरियर पर टैक्स भरना होगा। जिस पर उसने 4 जनवरी को 47 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद उससे स्टेट एक्साइज ड्यूटी के नाम पर हजारों रुपये ले लिए। इसके बाद भी उससे अलग-अनग नंबरों से फोन कर टैक्स के नाम पर पैसों की डिमांड करने लगे। इस तरह उसने अलग-अलग ट्रांजेक्शन से कुल 6 लाख 3800 रुपये भेज दिए थे। इसके बाद जब उसे अपने साथ हुए फ्रॉड का पता चला तो उसने इस बारे 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने अब आरोपी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories