कर्नाटक में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सुहास शेट्टी हत्याकांड में आठ संदिग्ध पुलिस हिरासत में

मंगलुरु (कर्नाटक) 03 मई (हि.स.)। मंगलुरु पुलिस ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के सिलसिले में कथित तौर पर आठ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। राज्य सरकार ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए मंगलुरु पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल के नेतृत्व में पांच विशेष टीमें गठित की हैं। स्थानीय पुलिस का कहना है कि घटना के 24 घंटे के भीतर हिरासत में लिए गए आठ संदिग्धों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।शेट्टी की हत्या के विरोध में कल विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के बंद का व्यापक असर देखा गया। व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बसें नहीं चलीं।भाजपा ने सुहास की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है।मंगलुरु प्रशासन ने तनाव के मद्देनजर 06 मई तक मंगलुरु में निषेधाज्ञा लगा दी है। 02 मई को कड़ी सुरक्षा के बीच सुहास का अंतिम संस्कार किया गया। आसपास के पांच जिलों के पुलिस अधीक्षकों के अलावा केएसआरपी की 22 टुकड़ियों के साथ 1000 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। सुहास की अंतिम यात्रा पर जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी गई।कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या पर नाराजगी जाहिर की है। येदियुरप्पा ने कहा कि इस बर्बर कृत्य ने हिंदू समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है। ऐसा लगता है कि अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं है। इस तरह के जघन्य अपराध ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति का उजागर कर दिया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories