अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के जन्मदिन पर बधाईयों का लगा तांता

0
266

झारखंड के दो दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और रघुवर दास का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर दोनों नेताओं को बधाईयां और शुभकामनाएं मिल रही है। सोशल मीडिया से लेकर पार्टी कार्यालयों तक बधाईयों का तांता लगा है।

भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी अर्जुन मुंडा और रघुवर दास को जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अर्जुन मुंडा, जिनका जन्म 1968 में जमशेदपुर में हुआ था, ने महज 35 साल की उम्र में झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। वे न केवल एक सफल मुख्यमंत्री रहे, बल्कि केंद्र में मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।

वहीं, रघुवर दास की बात करें तो उनका जन्म भी 1955 में जमशेदपुर में हुआ था। उन्होंने 2014 से 2019 तक मुख्यमंत्री रहते हुए झारखंड का पहला पूर्ण कार्यकाल पूरा किया। इसके बाद ओडिशा के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। हालांकि, उन्होंने 2024 के अंत में ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देकर फिर से भाजपा की सक्रिय राजनीति में लौटे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here