Mon, Mar 23, 2026
24 C
Gurgaon

सोनू निगम के बयान पर विवाद, पुलिस में शिकायत दर्ज

प्रसिद्ध गायक सोनू निगम अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वह दुनिया भर में अपने संगीत कार्यक्रमों के जरिए श्रोताओं का मनोरंजन कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए बयान को लेकर सोनू निगम विवादों में आ गए हैं। इस मामले को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

दरअसल, एक हालिया कॉन्सर्ट के दौरान उस वक्त विवाद खड़ा हो गया जब एक प्रशंसक ने सोनू निगम से बार-बार कन्नड़ गाना गाने की मांग की। इसके चलते सिंगर नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि मुझे अच्छा नहीं लगा कि वहां एक लड़का, जितनी उसकी उम्र नहीं होगी मैं उससे पहले से कन्नड़ गाने गा रहा हूं। वो इतनी बुरी तरह से मुझे धमकी दे रहा था, ‘कन्नड़, कन्नड़’। यही कारण है, पहलगाम में जो हुआ था ना। यही कारण है जो तुम कर रहे हो, जो अभी किया था। देखो तो सामने कौन खड़ा है।

सोनू निगम की इस टिप्पणी के बाद लोग भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। लोग उनके बयान को असंवेदनशील बताते हुए उनकी आलोचना कर रहे हैं। इसी बयान को लेकर अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बेंगलुरु के एक कन्नड़ समर्थक संगठन ने गायक सोनू निगम के विवादास्पद बयान को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कर्नाटक रक्षण वेदिके (केआरवी) की बेंगलुरु जिला इकाई ने सिंगर के खिलाफ अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने, एक साधारण सी कन्नड़ गाने वाली मांग को आतंकी हमले से जोड़ने सहित अन्य आरोप लगाया गया है।

सोनू निगम ने दी सफाईइस विवाद को लेकर गायक सोनू निगम ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सफाई पेश की है। उन्होंने कहा, “मेरा उद्देश्य किसी भी भाषा या संस्कृति का अपमान करना बिल्कुल नहीं था। मेरा संगीत और कर्नाटक राज्य के साथ गहरा और पुराना नाता है। जब भी मैं कर्नाटक आता हूं, तो मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं अपने घर लौट आया हूं।” उन्होंने यह भी बताया कि, “यहां तक कि जब मैं विदेश में भी कार्यक्रम करता हूं, तो मैं वहां कम से कम एक कन्नड़ गीत जरूर गाता हूं।” सोनू ने यह बयान देकर यह स्पष्ट करने की कोशिश की है कि उनकी मंशा किसी की भावनाएं आहत करने की नहीं थी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories