लखीमपुर सड़क हादसे में मेधावी छात्रा की मौत

0
230

लखीमपुर (असम), 4 मई (हि.स.)। लखीमपुर ज़िले के भोगपुर तराजुली इलाके में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मेधावी छात्रा रिकी नेउग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका श्रीभुइंया गांव के फणीधर नेउग की पुत्री थी।

पुलिस द्वारा रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार, रिकी नेउग स्कूटी से ग्रीन गोल्ड रिज़ॉर्ट जा रही थी, इसी दौरान सड़क से फिसल कर गिर पड़ी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। रिकी लखीमपुर बालिका महाविद्यालय के विज्ञान संकाय में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लखीमपुर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया है। इस हृदयविदारक घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here