Wed, Mar 25, 2026
28 C
Gurgaon

पच्चीस हजार का ईनामी शेरू मुठभेड़ में गिरफ्तार,दोनों पैरो में लगी गोली,एक आरक्षी भी घायल

शाहजहांपुर, 04 मई (हि.स.)। थाना चौक कोतवाली पुलिस ने रविवार को हत्या और जान लेवा हमले के मामले में वांछित पच्चीस हजार के ईनामी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के दोनों पैरो में गोली लगी है, तो वहीं मुठभेड़ में एक आरक्षी भी घायल है।पुलिस ने घायलो को राजकीय मेडकिल कॉलेज में भर्ती कराया है।

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि आरोपित मोहल्ला अजीजगंज का रहने वाला शेरू है जो हत्या और जान लेवा हमले के एक मामले के फरार चल रहा था । पुलिस को पता चला कि शेरू बरेली मोड़ स्थित साउथ सिटी के सामने जंगल मे छिपा हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शेरू को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। इसी दौरान शेरू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।जिसमें आरक्षी दीपेन्द्र चौधरी घायल हो गए। पुलिस को भी जबावी कार्यवाही करने पड़ी और दोनों शेरू भी दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल शेरू की हिरासत में लिया और उसे तथा घायल आरक्षी दीपेन्द्र चौधरी को फौरन राजकीय मेडकिल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है।

गौरतलब हो कि, बीते 28 अप्रेल को शेरु का मोहल्ले के हो रहने वाले कमलेश से विवाद हो गया था। इस दौरान लाठी डंडो व हथियारों से लेश शेरू पक्ष ने कमलेश पक्ष हमला कर दिया। शेरू ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से कमलेश (40) और उनके भाई जितेंद्र (30) तथा अखिलेश (28) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कमलेश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था जहां उपचार के दौरान दूसरे दिन कमलेश की मौत हो गई।

पुलिस इस मामले में दो आरोपितों रामनिवास और सुमित पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories