मप्र कैबिनेट की बैठक आज, मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की लेंगे बैठक

0
227

भाेपाल, 6 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक आज मंगलवार काे आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री डऑ माेहन यादव की अध्यक्षता में बैठक दोपहर 12:30 बजे मंत्रालय में आहूत हाेगी। मु इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। इस दौरान कई योजनाओं को हरी झंडी दी जा सकती है। साथ की कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज कई अहम बैठक में शामिल होंगे। सुबह 9.45 बजे गेंहू उपार्जन के संबंध में बैठक लेंगे। 10 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल का 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट घोषित करेंगे। इसके बाद 10.30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर जाएंगे। दोपहर 12 बजे म.प्र. राज्य नीति आयोग के नीति संवाद श्रृंखला 2025 कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। 12.30 बजे कैबिनेट बैठक लेंगे। दाेपहर 2 बजे मुलाकातें करेंगे। 3 बजे निवास पर वक्फ सुधार जन जागरण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रबुद्धजनों के साथ परिचर्चा करेंगे। शाम 4 बजे गृह विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here