Fri, Mar 13, 2026
29 C
Gurgaon

रोहड़ू में 20 वर्षीय युवक से चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

शिमला, 06 मई (हि.स.)। शिमला पुलिस की नशे के खिलाफ चल रही ‘मिशन क्लीन-भरोसा’ मुहिम के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने रोहड़ू में 20 वर्षीय युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार रोहड़ू पुलिस की एक टीम सोमवार की शाम गश्त पर थी और जब वह रोहड़ू बस अड्डे के पास पहुंची तो एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 4.43 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अभिषेक माल्टा निवासी गांव खारला, तहसील रोहड़ू के रूप में हुई है।

रोहड़ू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रोहड़ू थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह युवक नशे की इस खेप को कहां से लेकर आया और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है।

बता दें कि ‘मिशन क्लीन-भरोसा’ अभियान के तहत शिमला पुलिस नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना और नशे के अवैध व्यापार को जड़ से खत्म करना है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि नशा तस्करी जैसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समाज से इस बुराई को मिलकर समाप्त किया जा सके।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories