लोकसभा अध्यक्ष ने पंडित मोतीलाल नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित किए

0
338

नई दिल्ली, 6 मई (हि.स.)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को पंडित मोतीलाल नेहरू की जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर संसद सदस्यों, पूर्व सदस्यों, लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

सांसद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने भी स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पंडित मोतीलाल नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उल्लेखनीय है कि पंडित मोतीलाल नेहरू के इस चित्र का अनावरण तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 30 मार्च 1957 को संविधान सदन (तत्कालीन संसद भवन) के केंद्रीय कक्ष में किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here