Mon, Feb 2, 2026
15 C
Gurgaon

संविधान की बात कांग्रेस को शोभा नहीं देती : रघुवर दास

पूर्वी सिंहभूम, 6 मई (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित की जा रही ‘संविधान बचाओ रैली’ पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवर दास ने तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कांग्रेस पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस पार्टी ने दशकों तक सत्ता में रहकर संविधान की धज्जियां उड़ाईं, आज वही संविधान बचाने की बात कर रही है, जो हास्यास्पद है।

मंगलवार को जमशेदपुर के एग्रिको स्थित आवासी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में रघुवर दास ने कहा, “कांग्रेस को संविधान पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। आज़ाद भारत में 50-60 वर्षों के शासन के दौरान कांग्रेस ने संविधान को ताक पर रख दिया। 1975 में आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने संविधान को संशोधित कर पूरे देश को नजरबंद कर दिया था। अब वही कांग्रेस संविधान के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेक रही है।”

उन्होंने कांग्रेस गठबंधन के एक मंत्री के बयान का हवाला देते हुए कहा, “जब कांग्रेस गठबंधन का मंत्री कहता है कि उसके लिए शरियत पहले है और संविधान बाद में, तो कांग्रेस की असलियत उजागर हो जाती है। फिर भी कांग्रेस ‘संविधान बचाओ अभियान’ चला रही है, जो जनता को भ्रमित करने की कोशिश है।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि जनता अब कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र को भली-भांति समझ चुकी है और आने वाले दिनों में न केवल झारखंड, बल्कि पूरा देश ‘कांग्रेस मुक्त’ होगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories