ऑपरेशन सिंदूर पर शाह की टिप्पणी-हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व

0
331

नई दिल्ली, 07 मई (हि.स.)। पहलगाम में बाईस अप्रैल को हुए आतंकी हमले का भारत ने पाकिस्तान को तगड़ा जवाब दिया है। भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देते हुए पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को नष्ट करते हुए आतंकवादियों को मार गिराया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि उन्हें देश के सशस्त्र बलों पर गर्व है।

अमित शाह ने एक्स पर लिखा, ” ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की क्रूर हत्या के प्रति भारत की प्रतिक्रिया है। मोदी सरकार भारत और उसके लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here