सड़क दुर्घटना में चार की मौत

पलामू, 7 मई (हि.स.)। मेदिनीनगर-पांकी मुख्य मार्ग पर पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के बसडीहा में डंडार कॉलेज के पास मंगलवार रात सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। एक ट्रक ने पहले जाइलो कार को टक्कर मारी और फिर भागते हुए एक बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में जाइलो पर सवार जीजा-साला सहित चार लोगों की मौत हो गई। जाइलो में सवार एक महिला की हालत गंभीर है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर किया गया है।

मृतकों में जाइलो सवार पांकी थाना क्षेत्र के दीदरा गांव निवासी कर्मदयाल यादव और रतनपुर निवासी गुलाबी यादव शामिल हैं, जबकि बाइक सवार मृतकों में युवक युवराज सिंह और श्याम दयाल सिंह हैं। दोनों हरना पांकी के रहने वाले थे।

गुलाबी यादव की पत्नी को रांची रेफर किया गया है। जाइलो में सवार अन्य तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

सभी लोग हूरलौंग में एक तिलक समारोह में जा रहे थे। दोनों मृतक हरियाणा की प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करते थे और शादी में शामिल होने के लिए पांच दिन पहले ही गांव आए थे।

विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने पहले जाइलो को टक्कर मारी और फिर बाइक को चपेट में ले लिया। एक व्यक्ति की मौत एमआरएमसीएच में इलाज के दौरान हुई।

परिजनों को घटना की जानकारी तब मिली जब मृतकों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।

पांकी पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लिया और बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच डालटनगंज में भेज दिया है। बच्चों के अलावे सभी घायल हुए हैं।

स्थानीय समाजसेवी विद्यासागर पांडेय ने पूर्व मुखिया रही पूजा देवी ने घायल बच्चों सहित अन्य को कार से निकाल कर एंबुलेंस पर बैठाया। इस दौरान अधिकतर लोग मोबाईल से वीडियो बनाते रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories