गाजियाबाद : स्कूलों में मॉक ड्रिल कर छात्रों ने सीखे आपदा प्रबंधन के उपाय

0
302

गाजियाबाद, 7 मई (हि.स.)। नागरिक सुरक्षा और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से जिले के 11 स्कूलों में व्यापक स्तर पर बुधवार काे मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इसका उद्देश्य छात्रों और नागरिकों को आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा और बचाव के प्रभावी तरीकों से अवगत कराया गया।जिलाधिकारी दीपक मीना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।

चंद्रपुरी स्थित एमबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में सिविल डिफेंस व अन्य विभागों ने मॉकड्रिल का प्रदर्शन किया। इस दाैरान जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य बच्चों को न केवल सैद्धांतिक नहीं बल्कि व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं और आवश्यक बचाव उपायों को अपनाकर स्वयं एवं दूसरों की रक्षा कर सकें।

अभियान के अंतर्गत छात्राओं को बताया गया कि हवाई हमले या भूकंप जैसी आपात स्थिति में सबसे पहले ‘हेड डाउन’ पोजिशन अपनानी चाहिए, यानी उल्टा लेटना, कान, नाक और आंखों को उंगलियों से ढकना, जिससे बाहरी प्रभाव से सुरक्षा मिल सके। इस दौरान सेफ्टी प्रोटोकॉल्स को विस्तार से समझाया गया।

अभ्यास के दौरान नागरिकों को बताया गया कि हवाई हमले की स्थिति में किसी भी मेज के नीचे शरण लें, शीशे वाली खिड़कियों, दरवाजों के पास न खड़े हों और सभी गैस-विद्युत उपकरणों को बंद कर दें। यदि खुले स्थान पर हों, तो सिर को हाथों से ढक लें। ब्लैकआउट की स्थिति में घर की बाहरी लाइटें बंद कर पर्दों से खिड़कियों को ढकें और लिफ्ट की बजाए सीढ़ियों का प्रयोग करें। इनवर्टर एवं जनरेटर को भी बंद रखने की सलाह दी गई।

इस मौके पर सिविल डिफेंस के नियंत्रक ललित जायसवाल, अपर जिलाधिकारी गंभीर सिंह, अपर नगर आयुक्त अरुण यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अखिलेश मोहन के अलावा गुलाम नबी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here