Fri, Mar 27, 2026
29 C
Gurgaon

भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक पर भड़के पाक पीएम शाहबाज शरीफ, कहा- भारत को भुगतने होंगे नतीजे

इस्लामाबाद, 07 मई (हि.स.)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भारत द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक के बाद बुधवार रात राष्ट्र को संबोधित करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत ने “कायरता पूर्ण हमला” करके पाकिस्तान की संप्रभुता को ललकारा है और उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

पाकिस्तानी अख़बार डॉन के मुताबिक, पीएम शरीफ ने कहा, “शायद भारत को लगा कि हम पीछे हट जाएंगे, लेकिन वह भूल गया कि यह एक बहादुर राष्ट्र है, जो हर चुनौती का डटकर सामना करना जानता है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की ओर से किए गए इस हमले में 31 निर्दोष नागरिक मारे गए और 57 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने भावुक स्वर में बताया कि इस हमले में एक सात वर्षीय बालक इर्तज़ा अब्बास की भी मृत्यु हुई, जिसकी नमाज़-ए-जनाज़ा में उन्होंने खुद शिरकत की।

शरीफ ने चेतावनी देते हुए कहा, “भारत को हमारे निर्दोष नागरिकों के बहाए गए खून के हर एक बूंद का हिसाब देना होगा। पाकिस्तान शांतिप्रिय राष्ट्र है, लेकिन यदि कोई हमारे आत्मसम्मान को ललकारता है, तो उसे करारा जवाब देने की हमारी क्षमता पर संदेह नहीं होना चाहिए।”

उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाएं पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी प्रकार की आक्रामकता का जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने देशवासियों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि “पूरा पाकिस्तान अपने जांबाज सैनिकों के साथ खड़ा है।”

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories