Sat, Feb 7, 2026
14 C
Gurgaon

उत्तराखंड में छह तीर्थयात्रियों को गंगोत्री धाम ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया

उत्तरकाशी, 08 मई (हि.स.)। उत्तराखंड में आज सवेरे लगभग 8ः45 बजे एक हेलीकॉप्टर गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें छह तीर्थयात्री और पायलट समेत सात लोग हैं। हेलीकॉप्टर तीर्थयात्रियों को लेकर गंगोत्री धाम जा रहा था।

जिला आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची चुकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस, फोर्स, आपदा प्रबंधन क्यूआरटी, टीम 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, बीडीओ भटवाड़ी, राजस्व टीम शामिल है। एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच चुकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हेलीकॉप्टर हादसे में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

यह हेलीकॉप्टर एयरोट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का है। इसकी रजिस्ट्रेशन संख्या वीटी-ओएक्सएफ है। हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा हेलीपैड, देहरादून से खरसाली हेलीपैड के लिए उड़ान पर था। हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह थे। हेलीकॉप्टर में कुल सात व्यक्ति सवार थे। इनमें एक पायलट और छह यात्री शामिल हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories