Sat, Feb 7, 2026
22 C
Gurgaon

जम्मू शहर और इसके आस-पास के इलाकों में हुई तेज वर्षा, मौसम हुआ सुहावना

जम्मू, 8 मई (हि.स.)। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। इसी बीच आज सुबह जम्मू शहर और इसके आस-पास के इलाकों में तेज वर्षा हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया। तेज बारिश के कारण नीचले इलाकों में जलभराव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह सुबह हुई बारिश के कारण लोगों को वाहन चलाने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कुछ समय के लिए हुई तेज बारिश ने तापमान में गिरावट लाई है।

इसी बीच मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने कहा कि 7 और 8 मई को हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने के साथ मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 9 से 11 मई तक छिटपुट स्थानों पर तेज हवाओं सहित इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है जबकि 12 मई को छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 13 से 17 मई तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की उम्मीद है।

विभाग द्वारा जारी सलाह में जनता से सभी प्रशासनिक और यातायात दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है। इसमें तेज हवाओं या खराब मौसम के दौरान डल झील, वुलर झील और अन्य जल निकायों में नौका विहार और शिकारा की सवारी न करने की भी चेतावनी दी गई है।

विभाग ने तीव्र वर्षा के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में संभावित भूस्खलन की चेतावनी दी है। 13 मई से जम्मू संभाग में दिन के तापमान में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories