Mon, Feb 9, 2026
17 C
Gurgaon

अलीगढ़ : खड़े कैंटर से टकराई पुलिस वैन, एक दरोगा व तीन सिपाही सहित पांच की मौत

फिरोजाबाद से कैदी को पेशी पर मुजफ्फनगर ले जाते समय हुआ हादसा

अलीगढ़, 8 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के लोधा थाना क्षेत्र में ​एक कैदी को लेकर पेशी पर मुजफ्फनगर जा रही पुलिस वैन गुरुवार को खड़े कैंटर से टकरा गई। इस हादसे में एक दरोगा, तीन सिपाही समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक पुलिसकर्मी घायल है, जिसकाे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक नगर मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि फिरोजाबाद जिले से गैंगस्टर के आरोपित कैदी मुजफ्फरनगर निवासी गुलशनवर की कोर्ट में आज पेशी थी। पुलिसकर्मी उसे एक सरकारी पुलिस वैन सेे मुजफ्फरनगर लेकर जा रहे थे। जैसे ही पुलिस वैन लोधा इलाके से बाईपास हाईवे के चिकावटी मोड़ पर पहुंची तभी करीब सुबह 8.15 बजे खड़े कैंटर में पीछे से जा घुसी। हादसे में वैन का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और पुलिसकर्मी एवं कैदी घायल हो गए। इस सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य किया। हादसे में वैन सवार सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

एसपी सिटी ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने पुलिस उपाधीक्षक रामसजीवन, कांस्टेबल बालवीर, रघुवीर, चालक सिपाही चंद्रपाल और कैदी गुलशनवर को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल सिपाही शेरपाल सिंह काे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories