Sun, Feb 8, 2026
18 C
Gurgaon

राजस्थान सीमा पर हालात पर गहलोत बोले – सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

जयपुर, 9 मई (हि.स.)। देश की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता से संयम और सतर्कता बरतने की अपील की है।

उन्होंने हाल ही में हुए घटनाक्रमों के संदर्भ में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि भारतीय सेना हर परिस्थिति से निपटने में पूरी तरह सक्षम है।

उन्होंने राजस्थान की सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकतों का ज़िक्र करते हुए बताया कि सेना ने हर बार मुंहतोड़ जवाब दिया है और इस बार भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

गहलोत ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि “कृपया घबराएं नहीं। धैर्य के साथ सतर्क और सावधान रहें। सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।” उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ चल रही निर्णायक लड़ाई में पूरा देश एकजुट है, पक्ष और विपक्ष सभी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं।

अपनी पोस्ट में गहलोत ने यह भी कहा कि भारत पहले भी पाकिस्तान को करारा जवाब दे चुका है और 1971 में उसे दो हिस्सों में बांट चुका है। आज भी अगर जरूरत पड़ी, तो हमारी एकता और सेना की वीरता से जीत सुनिश्चित होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सीमावर्ती इलाकों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories