कविगुरु टैगोर भारतीय संस्कृति के अमर प्रतीक: मुख्यमंत्री सरमा

0
236

गुवाहाटी, 9 मई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व शर्मा ने शुक्रवार को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर युगों से प्रवाहित होने वाली एक आनंदधारा हैं। भारतीय साहित्य और संस्कृति की विविध साधना से लेकर समाज, दर्शन और राष्ट्रप्रेम की गहराइयों तक टैगोर की उपस्थिति संपूर्ण विश्व के जनमानस में बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि टैगोर न केवल भारत के बल्कि विश्व के भी सांस्कृतिक धरोहर हैं और उनके विचार आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here