Sat, Feb 7, 2026
14 C
Gurgaon

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 548 अंक टूटा

नई दिल्ली, 09 मई (हि.स)। भारत और पाकिस्तान के तनाव और व्यापक संघर्ष की आशंकाओं के बीच घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 548.12 अंक यानी 0.68 फीसदी टूटकर 79,786.69 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍चेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 152.50 अंक यानी 0.63 फीसदी फिसलकर 24,121.30 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयर में गिरावट है, जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 शेयर में गिरावट है। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटर्नल और नेस्ले के शेयरों में गिरावट है। हालांकि, लार्सन एंड टुब्रो और टाइटन के शेयर में चार फीसदी से अधिक की तेजी दिख रही है। टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर लाभ में हैं।

इसके अलावा एशियाई शेयर बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, शंघाई एसएसई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे हैं, जबकि जापान का निक्की 225 फायदे में दिख रहा है। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले बीएसई का सेंसेक्स 412 अंक गिरकर 80,335 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 141 अंक नीचे 24,274 के स्‍तर पर बंद हुआ था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories