Fri, Feb 6, 2026
21 C
Gurgaon

हवाई हमलों के बाद झांसी में अलर्ट,रात भर चला सर्च ऑपरेशन

झांसी, 9 मई (हि.स.)। जम्मू, पंजाब और राजस्थान समेत सीमा से सटे कई स्थानों पर देर रात पाकिस्तान की ओर से नापाक हवाई हमले किये गए। भारतीय सेना ने उनका मुंहतोड़ जवाब देते हुए ब्लैकआउट होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर गोलाबारी की। इस तनाव को देखते हुए झांसी में फोर्स को अलर्ट कर दिया गया। 26 थानों की पुलिस ने गुरुवार पूरी रात अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्ध लोगों व वाहनों की चेकिंग की। वहीं गुजरने वाले एक-एक वाहन को चेक किया गया। रेलवे स्टेशन पर भी रात को पुलिस ने जीआरपी और आरपीएफ के साथ चेकिंग अभियान चलाया। यहां यात्रियों से पूछताछ के साथ ही सामान भी चेक किया गया।

जिले में अलर्ट के बाद बबीना कैंट, सदर बाजार, तालबेहट जैसे इलाकों के आसपास हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। सुरक्षा बढ़ाते हुए 3 स्तरीय घेरा बनाया गया है। बाहरी दो घेरों की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस को दी गई है, जबकि भीतरी हिस्से की निगरानी में सेना के जवान तैनात है। बाहर से आने वाले एक-एक व्यक्ति को चेक किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बबीना कैंट समेत अन्य महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने होने के कारण झांसी को अत्यधिक संवेदनशील माना जाता है। इसलिए जिले को बी कैटेगिरी में रखा गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए झांसी में रेड अलर्ट जारी किया गया। बबीना, सदर बाजार, भट्टागांव, पाल कॉलोनी, हवाई पट्टी के आसपास, सिमराहा, हाथी ग्राउड, लाल कुर्ती समेत अन्य सेन्य क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। वहीं, बबीना रेंज के आसपास सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसे सामान्य संदिग्धों की चेकिंग अभियान बताया।

गौरतलब है कि देश के 295 जिलों में मॉक ड्रिल के लिए बुन्देलखण्ड के झांसी जिले को भी चुना गया था। इससे यहां की अहमियत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories