Wed, Feb 4, 2026
19 C
Gurgaon

आईपीएल 2025 स्थगित

नई दिल्ली, 9 मई (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) को स्थगित कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और सीमा पर युद्ध जैसे हालात के मद्देनजर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने यह फैसला लिया है। जल्द ही औपचारिक घोषणा किये जाने की उम्मीद है।

यह फैसला आईपीएल द्वारा पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को होने वाले मैच को पहली पारी के बीच में ही छोड़ने के फैसले के बाद सामने आया। धर्मशाला और आस-पास के इलाकों के एयरपोर्ट बंद होने के कारण, पंजाब और दिल्ली के खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ शुक्रवार सुबह आईपीएल द्वारा आयोजित एक विशेष ट्रेन से दिल्ली पहुंचे।

आईपीएल 2025 में अभी तक 58 मैच हो चुके हैं, जिसमें धर्मशाला में रद्द किया गया मैच भी शामिल है। ग्रुप स्टेज में 12 मैच खेले जाने बाकी हैं, जिनमें लखनऊ (2), हैदराबाद, अहमदाबाद (3), दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु (2), मुंबई, जयपुर शामिल हैं, इसके बाद हैदराबाद और कोलकाता में प्लेऑफ खेले जाएंगे।

आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने पहले कहा था कि हमारे लिए देशहित सर्वोपरि है। आगे मैच कराने का कोई भी फैसला स्थिति सामान्य होने और सरकार से चर्चा-वार्ता करके लिया जाएगा। धूमल ने कहा, “हम स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। हमें अभी तक सरकार से हमें कोई निर्देश नहीं मिला है। यह बोर्ड का अपना फैसला है। हम कोई भी फैसला सभी तार्किक विचारों और सबके हितों को ध्यान में रखते हुए लेते हैं।”

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories