Thu, Feb 5, 2026
10 C
Gurgaon

हाथों में सोने की तलवार वाली महाराणा प्रताप की सबसे बड़ी प्रतिमा लगाएगी समाजवादी सरकार : अखिलेश यादव

लखनऊ, 09 मई(हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाराणा प्रताप जयंती पर देशवासी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्हाेंने इस माैके पर कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद गोमती रिवरफ्रंट पर महाराणा प्रताप की सबसे बड़ी प्रतिमा लगेगी। उनके हाथ में सोने की तलवार भी हाेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा प्रदेश मुख्यालय पर शुक्रवार काे पत्रकाराें काे संबाेधित करते हुए कहा कि सपा की सरकार में महाराणा प्रताप की जयंती पर एक दिन की छुट्टी दी गयी ​थी। महाराणा प्रताप की जयंती पर दो दिनों की छुट्टी की मांग करते हैं। एक दिन जयंती मनाने की तैयारी करेगें और दूसरे दिन जयंती मनायेगें।

अखिलेश यादव ने पत्रकारों के सवालाें का जवाब देते हुए कहा कि इतिहास में अच्छी चीज भी है, बूरी चीज भी है। आजकल सरकार नाम बदलते हुए इतिहास बदल रही है। अर्धकुंभ का नाम कुंभ दे दिया गया। मेरी अपील है कि राजनीति में पर्व और महापुरूषों को नहीं लाना चाहिए और उनका नाम लेकर लाभ नहीं उठाना चाहिए। जैसे महाराणा प्रताप जी सभी के हैं, उनकी जयंती सभी मना सकते हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर उनके गांव में सरकार क्या कर रही है। उनके नाम पर एक विश्वविद्यालय बनाया है, हमारी सरकार आयेगी तो विश्वविद्यालय को उनकी गांव में ही ले जायेगें। सरकार ने सैफई मेला बंद कर दिया है, गोरखपुर में मेला चल रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories