Thu, Feb 5, 2026
22 C
Gurgaon

अब नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान: हितेश्वरानंद

हरिद्वार, 9 मई (हि.स.)। कटावला मठ चावंड उदयपुर के परमाध्यक्ष और विप्र फाउंडेशन के संरक्षक महामण्डलेश्वर स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्रवाई की खुलकर प्रशंसा की है। उन्होंने भारत की विजय और अखण्ड भारत की पुनः स्थापना की कामना करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए साधुवाद दिया।

महामण्डलेश्वर स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि पाकिस्तान ने उकसावे की कार्यवाही कर अपनी मौत को स्वयं निमंत्रण दिया है। अब पाकिस्तान को कोई नहीं बचा सकता। पाक का टुकड़ा होना तय है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय सेना का पराक्रम है कि पाकिस्तान को उसके ही घर में घुसकर मारा जा रहा है। हमारी सेना के शौर्य को देखकर पाक सेना में भगदड़ मची हुई है। उन्हाेंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब पीओके फिर से हमारा होगा और पाकिस्तान का नाम दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा।

स्वामी हितेश्वरांनद सरस्वती महाराज ने कहा कि भारत देवों की भूमि है। इस कारण भारत उच्च आदर्शों का सदैव से पालन करता रहा है। पाकिस्तान की करनी अब अपनी सीमा का घोर उल्लंघन कर चुकी थी, जिस कारण उसको सबक सिखाना जरूरी हो गया था।

उन्हाेंने कहा कि भारत के शौर्य को आज दुनिया ने देखा है। आपरेशन सिंदूर आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब है। अब दुनिया जान चुकी है कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने इस धर्म युद्ध में भारत की विजय की कामना के साथ भारतीय सेना के अद्भुत शौर्य व सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति की प्रशंसा की।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories