जेपी नड्डा ने की सभी स्वास्थ्य केन्द्रों, स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा

0
323

नई दिल्ली, 9 मई (हि.स.)। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच राजधानी नई दिल्ली में आज एक के बाद एक कई बैठकों का दौर जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को देश के सभी स्वास्थ्य केंद्रों और स्वास्थ्य बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की।

निर्माण भवन में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कंट्रोल सेंटर से पूरी निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि देश के अस्पताल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान ने गुरुवार रात लगातार भारत के अलग-अलग शहरों में ड्रोन, मिसाइल, हवाई हमले किए, लेकिन भारत ने उसकी हर कोशिश नाकाम कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here