Sat, Feb 7, 2026
21 C
Gurgaon

मप्र के छिंदवाड़ा में दो बाइक की टक्कर में पांच की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

छिंदवाड़ा, 10 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने काे मिला । यहां छिंदवाड़ा में शुक्रवार देररात दाे बाइका की आमने- सामने से हुई जाेरदार भिड़ंत में पांच युवाओं की माैत हाे गई। हादसा की खबर सुन युवकाें के परिजन अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे। माैके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियाें ने हंगामा कर रहे लाेगाें काे शांत कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा अमरवाड़ा के चौरई रोड स्थित चौरसिया पेट्रोल पंप के पास हुआ। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल लाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतकों में दो युवक एक ही परिवार के हैं। मृतकों की पहचान सुखराम यादव (21) और आयुष यादव (19) निवासी अमरवाड़ा, शहजाद खान (19), विक्रम उईके (18) और अविनाश उईके (18) निवासी लिंगपानी शामिल हैं।

बताया गया है कि युवकों के परिजन और उनके परिचित अमरवाड़ा अस्पताल पहुंच गए। एएसपी आयुष गुप्ता ने बताया कि परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि डॉक्टरों द्वारा समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण घायल युवकों की जान नहीं बचाई जा सकी। सूचना मिलते ही अमरवाड़ा एसडीएम हेमकरण धुर्वे, एसडीओपी रविंद्र मिश्रा, तहसीलदार राजेश मरावी और टीआई राजेंद्र धुर्वे अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझाया। तब वो शांत हुए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories