Fri, Feb 27, 2026
18 C
Gurgaon

रायपुर : तनाव प्रबंधन व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर कार्यशाला सात को

– रायपुर प्रेस क्लब और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर का संयुक्त आयोजन-

रायपुर, 3 जनवरी (हि. स.)। भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। शारीरिक स्वास्थ्य का तो हम ध्यान रख लेते हैं, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बहुत कम जागरूक हैं। छोटी-छोटी बातों में चिड़चिड़ापन, गुस्सा, उदासी लोगों पर हावी हो रही है। काम का तनाव और दबाव झेलने की क्षमता लोगों में कम हो रही है।

इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर प्रेस क्लब और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर की ओर से तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्रेस क्लब, मोतीबाग में 7 जनवरी 2025 को किया जा रहा है। इस बेहद महत्वपूर्ण कार्यशाला में भाग लेने के लिए इच्छुक सदस्य 4 जनवरी 2025 तक प्रेस क्लब कार्यालय में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

कार्यशाला में बेहतर जीवन शैली, स्वास्थ्य जागरूकता और तनाव को कैसे से हैंडल करना है, इसका प्रशिक्षण बेंगलुरू से आए विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर, महासचिव डॉ. वैभव शिव पांडेय, उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई और संयुक्त सचिव तृप्ति सोनी, अरविंद सोनवानी ने इच्छुक सदस्यों से इस महत्वपूर्ण और जरूरी कार्यशाला में भाग लेने की अपील की है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories