Mon, Feb 9, 2026
14 C
Gurgaon

बीकानेर का नाल एरिया रेड अलर्ट घाेषित, एक्टिव हुई नाल पुलिस ने कराए बाजार-दुकानें बंद

बीकानेर, 10 मई (हि.स.)। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच शनिवार सुबह बीकानेर का नाल एरिया में रेड अलर्ट घाेषित कर दिया गया।नाल थाना पुलिस ने बाजार में दुकानें बंद करवा दी। इस दाैरान पुलिस के साथ आम जनता भी दुकानें बंद करवाने में जुटी दिखी। नाल में नेशनल हाईवे पर ही ज्यादा दुकानें है, इसके अलावा गांव के मुख्य बाजार में दुकानें है। सभी को तुरंत बंद कर दिया है।

नाल में एयरफोर्स स्टेशन होने के कारण अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। सुबह करीब नौ बजे नाल पुलिस एक्टिव हुई और बाजार में पहुंच गई। कुछ ही देर में दुकानों को व्यक्तिगत आग्रह करके दुकानें बंद करवाई। देखते ही देखते कुछ मिनटों में ही सभी दुकानों को बंद कर दिया गया। यहां ज्यादातर दुकानें परचून और सब्जी की हैं। स्कूल यूनीफार्म, टेलर, जनरल स्टोर भी है। इन सभी को एक बार बंद करवा दिया है। वापस कब खोल सकते हैं, इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। वापस खुलवाने के लिए भी पुलिस ही सूचना देगी।

नाल थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने बताया कि आला अधिकारियों ने बाजार बंद करवाने के आदेश दिए हैं, जिसकी पालना की जा रही है। फिलहाल इससे ज्यादा कोई सूचना पुलिस के पास नहीं है। नाल गांव बीकानेर से महज 11 किलोमीटर की दूरी पर है। बीकानेर शहर में फिलहाल किसी तरह का कोई बंद नहीं है। सामान्य जनजीवन चल रहा है। पुलिस जगह-जगह तैनात है लेकिन बाजार बंद करने के कोई आदेश नहीं है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories