राजगढ़ःहाइवे पर कार चालक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत

0
185

राजगढ़,10 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग -52 पर शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में ग्राम कांचरी स्थित पेट्रोलपंप के समीप 40 वर्षीय कार चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई,जो स्वयं कार चलाकर मैनपुरी उप्र से मुम्बई जा रहा था। सूचना पर पहुंचे एम्बूलेंस वाहन की मदद से सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार बीती रात हाइवे पर ग्राम कांचरी स्थित पेट्रोलपंप के समीप कार चालक प्रवीण (40) पुत्र रमेश चैहान निवासी मैनपुरी उप्र.हालमुकाम मुम्बई की अचानक तबीयत बिगड़ गई, उसने स्वयं मोबाइल कर एम्बूलेंस वाहन को बुलाया और सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां उसने अपनी पत्नी व बच्चों से मोबाइल पर बात की उसके बाद हालत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि कार चालक युवक मैनपुरी से अपने बच्चों से मिलकर मुम्बई जा रहा था तभी उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों का कहना है कि संभवतः युवक की मौत हृदयाघात होने से हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here