कांगड़ा जिला के शाहपुर के जवान ने पुंछ में दिया बलिदान

0
316

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत पाकिस्तान के बीच चल रही लड़ाई में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के झुलाड़ निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार ने पुंछ में बलिदान दिया है। बीते दिन शनिवार को भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच जम्मू कश्मीर के पुंछ में 52 वर्षीय पवन कुमार पाकिस्तान सेना का मुकाबला कर रहे थे लेकिन इस दौरान उनका बलिदान हो गया। उनके पिता भी सेना में ही अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जबकि माता गृहणी है।

बलिदानी पवन कुमार अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। शनिवार को सुबह करीब आठ बजे जब परिजनों को यह खबर मिली तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

शाहपुर क्षेत्र के झूलाड के रणबांकुरे सूबेदार मेजर पवन कुमार 25 पंजाब रेजीमेंट में तैनात थे। उनके पिता गरज सिंह भी सेना से हवलदार पद से सेवानिवृत हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र राजौरी पुंछ में पाकिस्तान द्वारा की जा रही गोलाबारी में पवन कुमार ने बलिदान दिया है। पवन कुमार सूबेदार मेजर के पद पर तैनात थे।

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने पवन कुमार के बलिदान की पुष्टि की है। वहीं इस खबर के बाद शाहपुर के एसडीएम करतार चंद बलिदानी पवन कुमार के परिजनों को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंच गए हैं। बलिदानी पवन कुमार के पार्थिव देह आज शाम या फिर कल उनके घर पंहुच सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here