बाइक सवार तीन युवक सड़क हादसे में घायल

0
265

कोडरमा, 10 मई (हि.स.)। जिले के चंदवारा थाना अंतर्गत गजरे में शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान चंदवारा थाना क्षेत्र के काकुरिया थमाय निवासी रंजीत यादव (22), प्रदीप यादव ( 24) और मनीष यादव (25) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार एक बाइक पर तीनों युवक सवार होकर बरही में एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान गजरे में सड़क किनारे ईंट के ढेर में टक्कर होने से तीनों घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तीनों को रिम्स रेफर कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here