Thu, Mar 12, 2026
25 C
Gurgaon

मप्र के पीथमपुर में जहरीला कचरा जलाने के विरोध में दो युवकों ने की आत्मदाह की कोशिश

भोपाल/इंदौर, 03 जनवरी (हि.स.)। मध्यप्रदेश के बहुचर्चित भोपाल गैसकांड (यूनियन कार्बाइड) के जहरीला कचरा को पीथमपुर में जलाने के विरोध में जहां शुक्रवार को पीथमपुर और सागौर का बाजार पूरी तरह से बंद है वहीं विरोध प्रदर्शन के दौरान दो युवकों ने आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि आग बुझाकर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इनके नाम राजकुमार रघुवंशी और राज पटेल बताए जा रहे हैं।

जहरीला कचरा पीथमपुर पहुंचने के साथ इसका विरोध तेज हो गया है। यूनियन कार्बाइड का 337 मीट्रिक टन का जहरीला कचरा जलाने के विरोध में गुरुवार को विरोध रैली के बाद शुक्रवार को पीथमपुर बंद का आह्वान किया गया था। इसके चलते शुक्रवार सुबह से ही पूरा पीथमपुर बंद है। सभी बाजार, मोहल्ले व मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। बंद के समर्थन में पीथमपुर के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर रखी हैं। सभी छोटी से लेकर बड़ी दुकानें और होटल भी पीथमपुर में बंद हैं। इसी तरह सागौर में भी सुबह से ही सभी व्यापार व दुकानें बंद रहीं। वहीं, नगरवासियों का विरोध प्रदर्शन भी जारी है। इस दौरान दो युवकों ने खुद को आग के हवाले कर दिया। हालांकि वहां सुरक्षा पर तैनात पुलिस जवानों ने किसी तरह आग बुझाई और उन्‍हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। विरोध को देखते हुए पीथमपुर में हर जगह पर पुलिस तैनात की गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories