Fri, Feb 13, 2026
17 C
Gurgaon

संत जेवियर्स की तीसरी जीत, सुपर डिवीजन में जगह पक्की

पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में चल रही 14 वीं ज्ञानचंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल ने जीत दर्ज की।

रविवार को खेले गए ग्रुप-ए के अंतिम लीग मुकाबले में संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल ने पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर को रोमांचक मैच में तीन विकेट से हराकर सुपर डिवीजन में प्रवेश कर लिया।

यह संत जेवियर्स की प्रतियोगिता में लगातार तीसरी जीत है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की टीम 17.4 ओवर में 70 रन पर ऑल आउट हो गई। आर्या राज (14) और निलेश कुमार दास (13) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। संत जेवियर्स की ओर से गौरव कुमार पान ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार रन देकर तीन विकेट चटकाए, जबकि चितेश सरकार ने भी तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई।

जवाब में संत जेवियर्स ने 11.4 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान तंजील नोमन ने 19 और उमर अयान इम्तियाज ने 11 रन बनाए। सरस्वती स्कूल की ओर से उज्ज्वल कुमार शर्मा ने 13 रन देकर तीन विकेट झटके। शानदार प्रदर्शन के लिए गौरव कुमार पान को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories