Thu, Mar 26, 2026
28 C
Gurgaon

(अपडेट) श्रीलंका में बस हादसा, 22 बौद्धों की मौत, राहत और बचाव अभियान तेज किया गया

कोलंबो, 12 मई (हि.स.)। श्रीलंका में कल सुबह हुई बस दुर्घटना में कम से कम 22 बौद्धों की मौत हो गई। यह हादसा गारडीला क्षेत्र के रामबोडा में फॉल्स के पास हुआ। यह सरकारी बस है। बस चट्टान से टकरा कर 100 फीट नीचे खाई में पलट गई। बस कटारगामा से कुरुनेगला तक चलती है।

डेली न्यूज की खबर के अनुसार, दुर्घटनास्थल पर आपातकालीन निकासी के लिए हेलीकॉप्टर को स्टैंडबाय पर रखा गया है। सरकार ने राहत और बचाव अभियान तेज किया है। इस हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैैं। मृतकों में 16 पुरुष और छह महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, बस में 60-70 यात्री सवार थे। घायलों को कोटमाले, गमपोला, नवलपिटिया और नुवारा एलिया अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से कई की हालत गंभीर है।

बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। रक्षा मंत्रालय के सचिव के निर्देशों के तहत श्रीलंका वायु सेना ने रत्मालाना हवाई अड्डे पर दो बेल 412 हेलीकॉप्टरों को स्टैंडबाय पर रखा है, ताकि जरूरत पड़ने पर आपातकालीन निकासी में मदद मिल सके।

इस त्रासदी के जवाब में, सरकार ने घोषणा की है कि दुर्घटना के प्रत्येक पीड़ित के परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इस निर्णय की पुष्टि परिवहन उपमंत्री डॉ. प्रसन्ना गुनासेना ने की। कोटमाले पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories