मुरादाबाद से एसी रोडवेज बस से कौशांबी व आगरा का सफर हुआ सस्ता

0
613

मुरादाबाद, 12 मई (हि.स.)। प्रदेश भर में वातानुकूलित बसों में रोडवेज के यात्रियों की संख्या में कमी को देखते हुए एसी बस जनरथ में सफर के

किराये में कमी की गई है। यात्रियाें काे अब मुरादाबाद से कौशांबी और आगरा के बीच सफर का कम किराया देना हाेगा। उत्तर प्रदेश राज्य पथ परिवहन निगम की जनरथ बस से मुरादाबाद से कौशांबी तक 164 किमी. का पुराना किराया 380 था जाे अब 321 रुपये कर दिया गया है। वहीं

मुरादाबाद से आगरा तक 268 किमी. का किराया 573 रुपये से घटाकर अब 479 रुपये देय होगा।

मुरादाबाद डिपो की एआरएम राजवती ने सोमवार को बताया कि प्रदेश भर में रोडवेज के यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए जनरथ एसी बसों के किराए में कमी की गई है। कम किराया करने के बावजूद मार्च माह का प्रदर्शन औसत रहा है। परीक्षा और त्योहार के कारण यात्री घरों से कम निकले। अब गर्मी बढ़ी है। उम्मीद है कि एसी बसों के यात्री बढ़ेंगे। एसी बसों को पूरी तरह अपडेट कर लिया गया है। कूलिंग, पर्दा और सुरक्षा मानकों की पड़ताल करा ली गई हैं।

मुरादाबाद मंडल मुख्यालय से 11 वातानुकूलित बसों की सेवा रोडवेज कर रहा है। यहां से दिल्ली के यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। इसलिए मुरादाबाद डिपो से 10 बसों का संचालन यहां से कौशांबी के लिए होता है। हर दिन यहां सुबह सवा सात बजे से एक घंटे के अंतराल पर बसों को संचालित किया जाता है। इसी सारिणी के आधार पर कौशांबी से बसों का संचालन होता है।

मुरादाबाद डिपो की सभी बसों राज्य परिवहन निगम की हैं, जबकि पीतलनगरी डिपो से आगरा के लिए चलने वाली सेवा अनुबंध के आधार है। लखनऊ, देहरादून सहित अन्य स्टेशनों से चलने वाली बसें भी मंडल मुख्यालय के स्टेशनों से होकर गुजरती हैं। एसी बसाें के किराये में कमी से गर्मी

में यात्रियाें की संख्या बढ़ने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here