Wed, Mar 25, 2026
16 C
Gurgaon

डीजीपी ने सोनीपत में की अपराध बैठक समीक्षा

सोनीपत, 12 मई (हि.स.)। हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने रविवार शाम पुलिस

आयुक्तालय राई में जिला स्तरीय अपराध और कानून-व्यवस्था समीक्षा गोष्ठी की अध्यक्षता

की। बैठक में पुलिस आयुक्त नाज़नीन भसीन सहित सभी पुलिस उपायुक्त शामिल रहे।

इस दौरान

जिले में वर्ष 2024 और 2025 के अपराध के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया और कानून व्यवस्था

को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने सोनीपत पुलिस की सराहना करते हुए

कहा कि वर्ष 2024 में अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सफलता मिली है। वर्ष 2025 में भी

पुलिस की सक्रियता से जिले में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हुई है।

पुलिस ने कई अपराधियों

को मुठभेड़ में पकड़ा है, जिससे स्पष्ट संकेत गया है कि अपराधियों से अब सख्ती से निपटा

जाएगा।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में अपराध

की रोकथाम के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएं।

अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध त्वरित

और कठोर कार्रवाई की जाए। नशीले पदार्थों और अवैध शराब की बिक्री पर सख्त नियंत्रण

रखा जाए और ऐसे मामलों में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों को ईमानदारी, समर्पण और एकजुटता

के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने

के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है और अपराधियों को कठोर कानूनी कार्रवाई का सामना

करना पड़ेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories