भोपाल में मैरिज गार्डन में ब्लास्ट के बाद लगी आग, एक के बाद एक 10 सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट

भोपाल, 13 मई (हि.स.)। राजधानी भोपाल के भानपुर क्षेत्र में सोमवार रात रिहायशी क्षेत्र में संचालित हाे रहे एक अवैध मैरिज गार्डन में सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। एक के बाद एक 10 गैस सिलेंडरों में धमाका हुआ, जिससे आसपास की कॉलोनियों में अफरा-तफरी मच गई। जोरदार धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। पास के कई घरों की दीवारों में दरारें आ गई।

घटना भानपुर क्षेत्र के वार्ड 74 की है। सूचना मिलते ही दमकलें मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पा काबू पा जा सका। बताया जा रहा है कि यह मैरिज गार्डन रिहायशी इलाके में अवैध रूप से चल रहा था। लोगों ने गार्डन संचालक के खिलाफ एफआईआर की मांग की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह गार्डन पिछले दो साल से रिहायशी इलाके में अवैध रूप से चल रहा था। श्रीराम कॉलोनी, सिद्धिविनायक कॉलोनी और मोहाली खेजड़ा के रहवासी पहले भी इसके खिलाफ शिकायत कर चुके थे। लोगों का आरोप है कि यहां चुपचाप सिलेंडर की रिफिलिंग का काम होता था और बार-बार आग लगने जैसी घटनाएं होती रही हैं। यहां लगातार ट्रैफिक जाम और ध्वनि प्रदूषण की समस्या बनी रहती थी। पहले भी आग लगने की घटनाएं हो चुकी थीं, लेकिन प्रशासन ने सख्त कार्रवाई नहीं की। लोगों ने गार्डन संचालक रोहित साहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।वहीं प्रदीप शर्मा नाम के एक स्थानीय निवासी ने बताया कि गार्डन का सारा कचरा पास के खेत में फेंका जाता है, जिससे बदबू और गंदगी फैलती है। अब लोग चाहते हैं कि इस गार्डन को हमेशा के लिए बंद किया जाए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories