Fri, Mar 27, 2026
31 C
Gurgaon

कोरबा : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 बच्चे झुलसे, दो की हालत गंभीर

कोरबा, 13 मई (हि. स.)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है। बागों थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरूडीह गांव में तीन बालक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

बागों थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार , मनीष कश्यप (14 साल) और लोकेश कुमार कर्ष (13 साल) गंभीर रूप से झुलस गए हैं। एक अन्य साथी अचेत हो गया था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

घटना के अनुसार, बीते देर शाम तीनों दोस्त गांव से लगे एक तालाब के पास घूमने गए थे। तेज गर्जना और बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरने से तीनों वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। एक लड़के को कुछ देर बाद होश आया और उसने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही 112 की मदद से घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गांव में इस हादसे के बाद दहशत का माहौल है। डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है और उनकी हालत पर नजर रख रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories