Sun, Mar 29, 2026
23 C
Gurgaon

मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

फिरोजाबाद, 14 मई (हि.स.)। थाना उत्तर पुलिस टीम ने मंगलवार की देर रात्रि एक बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने बैटरी के शोरूम से कैश चोरी किया था।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि 4 मार्च को थाना उत्तर क्षेत्र के नगला पान सहाय निवासी सत्यपाल सिंह पुत्र राम सनेही लाल ने तहरीर दी कि 28 फरवरी की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा उसकी बैटरी के शोरूम में रखा कैश चोरी कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। विवेचना के दौरान अभियुक्तगण अतुल कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी लगंडे की चौकी थाना हरी पर्वत जनपद आगरा, कान्हा पुत्र प्रवेश कुमार निवासी 100 फुटा रोड़ थाना कालिन्दी विहार जनपद आगरा व विकाश श्रीवास्तव पुत्र सुनील श्रीवास्तव निवासी मोतियों की बगीची थाना हरि पर्वत जनपद आगरा का नाम प्रकाश में आया। जिनकी पुलिस टीम को तलाश थी। इसी क्रम में थाना उत्तर प्रभारी राजेश कुमार पाण्डेय पुलिस टीम के साथ मंगलवार की देर रात्रि क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त अतुल कुमार थाना क्षेत्र उत्तर में श्री गिर्राज जी धाम नगला पान सहाय में कहीं भागने की फिराक में छिपा हुआ है।

सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब उसे रोका तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली लग गयी। जिससे वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त अतुल कुमार पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक बाइक एवं चोरी किये गये रुपयो में से 4,650 रुपये बरामद हुए हैं।

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है। उसको पुलिस अभिरक्षा में लेकर उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories