मणिपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर और कोडीन सिरप जब्त कर दो लोगों को किया गिरफ्तार

इंफाल, 14 मई (हि.स.)। मणिपुर पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में ब्राउन शुगर और कोडीन सिरप के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि चुराचांदपुर ज़िले के लानवा गांव में मणिपुर पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से भारी मात्रा में संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की। पुलिस ने वाअल वेंग, ए/पी लानवा गांव निवासी मुंगसंगलियान उर्फ डेविड (33) के कब्जे से 112 साबुन डिब्बों में रखे कुल 1267 ग्राम (साबुन डिब्बों को छोड़कर) ब्राउन शुगर जब्त की। यह कार्रवाई चुराचांदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई, जहां से आरोपित को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

इसी तरह की एक अन्य कार्रवाई में, मणिपुर पुलिस ने थौबल ज़िले के लिलोंग हाओरेबी तुरेल अहानबी कलेइखोंग स्थित उसके घर से फातिमा (44) नामक महिला को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी में “कोडीन फॉस्फेट एवं ट्राइपोलिडिन एचसीएल सिरप 100 मिली (टसरेक्स-टीआर)” की 51 बोतलें बरामद की गईं।

पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories