Sun, Feb 8, 2026
12 C
Gurgaon

मणिपुर में 16 उग्रवादी और तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार

इंफाल, 14 मई (हि.स.)। मणिपुर में सुरक्षा बलों के सघन तलाशी अभियान के दौरान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के 16 कैडर और तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने आज सुबह बताया कि इन सभी को थौबल, बिष्णुपुर, इंफाल ईस्ट और तेंगनौपाल जिलों में पकड़ा गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार तेंगनौपाल जिले के योंगखुल गांव के पास सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें पीएलए के चार, केसीपी के दो और केवाईकेएल का एक कैडर शामिल हैं। इनकी पहचान लूरेम्बम मनोरंजन, चिंगंगबम संतोष, सोरम गुम्बा उर्फ तोनबा, नगसेपम मोमोन उर्फ लुहेनबा (पीएलए), लैफरकपम धनंजय सिंह, कोनसाम मनीचंद्र (केसीपी), और लैश्रम रोजित (केवाईकेएल) के रूप में हुई है।

इसके अलावा थौबल जिले में केसीपी (पीडब्ल्यूजी) से जुड़े हुइड्रोम जीबन (45) को लिलोंग नुंगेई से गिरफ्तार किया गया। वह आम जनता को धमकाकर वसूली करता था। खुंडोंगबम पृथ्वीराज उर्फ सथिबा (23) को सोरोजिनी ऑयल पंप के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं।

उन्होंने बताया कि बिष्णुपुर जिले के निंगथूकनॉंग वार्ड नंबर 3 से केसीपी (एमएफएल) के कैडर सलाम करन सिंह उर्फ निंगथौलकपा (21) को गिरफ्तार किया गया। वह सरकारी कर्मचारियों और व्यापारियों को धमकाता था। इंफाल ईस्ट जिले में हींगांग थाना क्षेत्र में प्रीपाक के दो सदस्य – खंगेमबम अपुई उर्फ नोंगपोकनगनबा और मोइरांगथेम एलेक्स को कोइरेंगी कबुई खुल गेट के पास से दबोचा गया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सगोलमांग थाना क्षेत्र के पुखाओ में तीन हथियार तस्करों को पकड़ा गया। इनमें से एक यूएनएलएफ (पांबेई) समूह का कैडर नाओरेम नाओचा उर्फ छिंगलाकपा है। उनके पास से इंसास राइफल, आठ कारतूस, तीन मोबाइल, दो पर्स और दो आईडी कार्ड बरामद किए गए है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories