Sun, Feb 8, 2026
10 C
Gurgaon

सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, एक गंभीर

पश्चिम सिंहभूम, 14 मई (हि.स.)। पश्चिम सिंहभूम ( चाईबासा) जिला स्थित चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाईहातू निवासी सीनू पूर्ती अपने गांव से टाटा मैजिक गाड़ी पर लोगों लेकर चाईबासा की ओर जा रहा था। गांव से कुछ दूरी पर अज्ञात वाहन से बचने के प्रयास में सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए। आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। हादसे की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया। पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल भेजवाया।

मृतकों की पहचान गंगा जारिका (35), सीनू पूर्ति (36), शिवराम हेंब्रम (32) और जगदीश हेंब्रम (35) के रूप में की गई है। गंभीर रूप से घायल जगदीश को प्राथमिक इलाज के बाद टाटा मुख्य अस्पताल रेफर किया गया है।

मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि दुर्घटना देर रात की है और संभवतः ट्रक की तेज रफ्तार इसके पीछे की मुख्य वजह हो सकती है। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories