देश के 52वें चीफ जस्टिस बने बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

0
210

नई दिल्ली, 14 मई (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट के 52वें चीफ जस्टिस (सीजेआई) के रूप में जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई (बीआर गवई) ने आज सुबह शपथ ले ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें शपथ दिलाई।

जस्टिस गवई देश के पहले बौद्ध सीजेआई और आजादी के बाद इस पद पर पहुंचने वाले दलित समुदाय से दूसरे सीजीआई हैं। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में उनका कार्यकाल छह महीने होगा।

उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का अभिवादन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here